ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf grp saved the life of a woman who fell while trying to board a moving train

Chandauli News: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी महिला को आरपीएफ जीआरपी ने बचायी जान.

"डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर 04311 अप सियालदाह- योगनगरी स्पेशल ट्रेन आकर खड़ी हुई तो कोच संख्या बी 2 से एक महिला यात्री खाने पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरी। ट्रेन को खुलता देख महिला दौड़ पड़ी और ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में पैर फिसल गया जिससे महिला प्लेटफार्म व ट्रेन के गैपिंग में गिर गयी और चिल्लाने लगी"

chandauli

8:48 PM, Oct 28, 2025

Share:

Chandauli News: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरी महिला को आरपीएफ जीआरपी ने बचायी जान.
logo

सियालदह-योग नगरी स्पेशल ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंसी महिला यात्री

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म सं. 03 पर सियालदाह-योगनगरी स्पेशन ट्रेन आकर खड़ी हुई तभी कोच संख्या बी 2 में यात्रा कर रही थी। स्टेशन पर खाने पीने का सामान लेने के लिए उतरी थी कि ट्रेन खुल गई। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में वह ट्रेन से गिर गई। आरपीएफ कर्मीयों के तत्परता से महिला यात्री की जान बच गयी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद महिला यात्री की जान बचाने वाली आरपीएफ टीम की खूब प्रशंसा की जा रही है।

Img

डीडीयू मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3 पर 04311 अप सियालदाह- योगनगरी स्पेशल ट्रेन आकर खड़ी हुई तो कोच संख्या बी 2 से एक महिला यात्री खाने पीने का सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरी और प्लेटफार्म पर खाने पीने का सामान लेने लगी तभी ट्रेन खुल गयी। ट्रेन को खुलता देख  महिला दौड़ पड़ी और ट्रेन पर चढ़ने के चक्कर में पैर फिसल गया जिससे महिला प्लेटफार्म व ट्रेन के गैपिंग में गिर गयी और चिल्लाने लगी। ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक जे. पी. चतुर्वेदी, प्रधान आरक्षी सुभाष चंद्र यादव, प्रधान आरक्षी सरोज खान एवं जीआरपी डेहरी ऑन सोन के अधिकारी व स्टाफ कार्यरत ट्रेन मैनेजर को ट्रेन रोकने के लिए चिल्लाने लगे। 

विज्ञापन

Img

तभी ट्रेन से गिरी महिला की ओर दौड़ पड़े। चिल्लाने पर ट्रेन मैनेजर ने ट्रेन को अविलंब रोक दिया। ट्रेन रूकने पर आरपीएफ एवं जीआरपी के जवानों ने उक्त महिला को अन्य यात्रियों के सहयोग से गाड़ी के नीचे से सही सलामत बाहर निकाल लिया। महिला से नाम व पता पुछे जाने पर अपना नाम माया बातायी और बतायी कि सियालदह से वाराणसी के लिए जा रही थी। उक्त महिला को पुनः ट्रेन में बैठाकर इलाज हेतु सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू को सूचित किया गया। सभी बल सदस्यों की सूझबूझ एवं प्रयास से उक्त महिला की जान बचाई गई, जिसके लिए वहां मौजूद यात्रियों एवं पीड़ित महिला यात्री ने आरपीएफ एवं जीआरपी के कार्य की सराहना करते हुए सभी को जान बचाने के लिए धन्यवाद दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.