मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf grp was deployed for security in view of the crowd of devotees gathered on mauni amavasya

Chandauli News: मौनी अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा में तैनात रही आरपीएफ जीआरपी.

"आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाकुंभ की तर्ज पर ड्यूटी लगाई गई है और यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।"

chandauli

8:02 PM, Jan 18, 2026

Share:

Chandauli News: मौनी अमावस्या पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा में तैनात रही आरपीएफ जीआरपी.
logo

डीडीयू जंक्शन पर भीड़ के मद्देनजर अलाउड डीलर के माध्यम से यात्रियों को जागरुक करते आरपीएफ जवान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).  

चंदौली। प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। प्रयागराज स्नान के लिए जाने और वहां से लौटने वाले यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाने से स्टेशन परिसर में चहल-पहल बढ़ गई। भीड़ को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संभालने के लिए आरपीएफ, जीआरपी और वाणिज्य विभाग की टीमें पूरे समय मुस्तैद रहीं।

Img

प्रयागराज में एक माह तक चलने वाले माघ मेले की शुरुआत तीन जनवरी से हुई थी। स्नान पर्वों को लेकर श्रद्धालु बड़ी संख्या में ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज पहुंच रहे हैं। मौनी अमावस्या को विशेष स्नान पर्व होने के कारण रेलवे प्रशासन ने पहले से ही भीड़ नियंत्रण की तैयारियां कर रखी थीं। शनिवार की शाम से ही बिहार से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी।

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस सहित प्रयागराज जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ देखने को मिली। कई ट्रेनों में महिलाएं भजन और गीत गाते हुए यात्रा करती नजर आईं। वहीं रविवार की सुबह प्रयागराज से स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ भी स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से प्रयागराज और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं, जिससे भीड़ का दबाव कम हुआ और यात्रियों को काफी राहत मिली।

Img

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की देखरेख में जवानों की तैनाती की गई थी। स्टेशन परिसर में प्रवेश मार्ग को वन-वे किया गया और यात्रियों को पैसेंजर होल्डिंग एरिया में रोका गया। आरपीएफ और आरपीएसएफ के जवान लाउड हेलर के माध्यम से ट्रेनों के आगमन और गंतव्य की जानकारी लगातार देते रहे। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को सुरक्षित रूप से ट्रेनों में सवार कराने में भी सहयोग किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.