ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf inspector dies after falling from train chaos in the family

Chandauli News: ट्रेन से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"आरपीएफ में दरोगा पद पर तैनात विशाल तिवारी की पहली पोस्टिंग रफीगंज में हुई थी। सोमवार की देर रात वह मुंबई मेल से डीडीयू स्टेशन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान डाउन यार्ड ओल्ड कार शेड क्षेत्र में किलोमीटर पोल संख्या 673/8 के पास वह अचानक ट्रेन से गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई"

chandauli

1:26 PM, Jan 6, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रेन से गिरकर आरपीएफ दरोगा की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

आरपीएफ दरोगा विशाल तिवारी की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयु नगर (चंदौली).  

चंदौली। डीडीयू रेल मंडल के यार्ड पोस्ट अंतर्गत डाउन यार्ड ओल्ड कार शेड के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय आरपीएफ दरोगा की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल तिवारी पुत्र निर्दोष तिवारी निवासी जखनिया, जनपद मऊ के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि आरपीएफ में दरोगा पद पर तैनात विशाल तिवारी की पहली पोस्टिंग रफीगंज में हुई थी। सोमवार की देर रात वह मुंबई मेल से डीडीयू स्टेशन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान डाउन यार्ड ओल्ड कार शेड क्षेत्र में किलोमीटर पोल संख्या 673/8 के पास वह अचानक ट्रेन से गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Img

घटना की सूचना मिलते ही वरीय आरपीएफ कमांडेंट जेथिन बी राज मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विशाल तिवारी का पूरा परिवार आरपीएफ से जुड़ा रहा है। उनके पिता निर्दोष तिवारी आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर रह चुके हैं, जबकि उनके दादा भी आरपीएफ से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सूचना पर अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंदौली भेज दिया। 

विज्ञापन

Img

बताया गया कि विशाल तिवारी को करीब छह माह पूर्व ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रफीगंज में पहली तैनाती मिली थी, जिसे लेकर परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन इस हादसे ने परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.