Chandauli News: आरपीएफ जवानों को बांधी गई राखियां.
आरपीएफ जवानों ने बहनों को दिया आशीर्वाद और उपहार.
chandauli
7:17 PM, Aug 9, 2025
Share:


डीडीयू जंक्शन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर राखी बांधने के बाद जवानो के साथ 7 डेज फाउंडेशन की अध्यक्षा कोमल गुप्ता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार पर स्वयंसेवी संस्था 7 डेज फाउंडेशन की अध्यक्षा कोमल गुप्ता के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की महिलाएं और बच्चियां डीडीयू जंक्शन आरपीएफ पोस्ट पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक के साथ ही सभी उपस्थित जवानों को राखी बांध कर सभी को मिठाई खिलाकर उनके कुशलता के लिए ईश्वर से मंगल कामना की। राखी के इस त्योहार पर जो भी जवान त्योहार मनाने के लिए अपने बहनों के पास नहीं जा सके थे और ड्यूटी में तैनात थे, उन सभी जवानों की कलाई पर राखी बांधकर आई हुई सभी महिलाओं द्वारा बहन होने के फर्ज को अदा कर यह एहसास दिलाया गया।
आरपीएफ थाने पर जवानो को राखी बांधती 7 डेज फाउंडेशन की अध्यक्षा कोमल गुप्ता
अध्यक्षा कोमल गुप्ता ने आरपीएफ जवानों से कहा कि आप घर से दूर रहकर भी अपने लोगों के साथ हैं। हम सभी बहनें अपने भाइयों की खुशियों के लिए सदैव इनके साथ हैं। साथ ही आरपीएफ जवानों द्वारा रेल में यात्रा कर रहे प्रत्येक महिला को उनके गंतव्य तक सुरक्षित भेजने का वादा किया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि रेलवे में यात्रा कर रहे प्रत्येक महिला, बुजुर्ग और बच्चे यात्री को सुरक्षा प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है। चूंकि आज रक्षा बंधन का पर्व है और यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है, जिसमें बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी मंगल कामना के साथ अपनी सुरक्षा का भी बचन भाइयों से कराती हैं।
विज्ञापन
आरपीएफ थाने पर जवानो को राखी बांधती 7 डेज फाउंडेशन की अध्यक्षा कोमल गुप्ता
हमारे आरपीएफ जवान दिन-रात मेहनत कर यात्रियों की सुरक्षा में लगे रहते हैं, जिनमें महिला यात्रियों की सुरक्षा की प्राथमिकता प्रमुख रहती है। मौके पर अन्य रेल यात्रियों द्वारा इस अद्भुत क्षण को देखने वालों की भीड़ लगी रही। तमाम यात्रियों द्वारा इस अद्भुत क्षण को अपने मोबाइल में कैद भी किया गया। इस आयोजन में उपस्थित महिलाएं आरती शर्मा, संस्कृति, मालती गुप्ता, ईशानी, विशाल आदि उपस्थित रहे।



