ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf recovered two kilos of gold from kalka mail a smuggler arrested

Chandauli News: आरपीएफ ने कालका मेल से दो किलो सोना किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार.

"आरपीएफ गया पोस्ट प्रभारी ने बताया कि बिहार में चुनावी मौसम में अवैध नकदी और सोने की तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान और तेज किया जाएगा। गया स्टेशन पर पकड़ा गया यह मामला अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है"

chandauli

7:01 PM, Oct 9, 2025

Share:

Chandauli News: आरपीएफ ने कालका मेल से दो किलो सोना किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू मंडल के गया रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान 12311 अप कालका मेल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से करीब दो किलो सोना बरामद हुआ। बरामद सोने की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये आंकी गई है। बिहार चुनाव के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम गया स्टेशन पर ट्रेनों की नियमित जांच कर रही थी। देर रात जब हावड़ा कालका मेल ट्रेन के एक कोच में चेकिंग की जा रही थी, तभी पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखाई पड़ा। पुलिस कर्मियों को देखते ही वह घबरा गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जब संदिग्ध व्यक्ति का बैग चेक किया, तब उसमें से कई सोने के बिस्कुट बरामद हुए। जब्त सोने का वजन करीब दो किलो पाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कोलकाता से कानपुर सोना लेकर जा रहा था।

रेलवे पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी किसी निजी कारोबारी के लिए यह सोना लेकर जा रहा था। सोने से संबंधित कोई दस्तावेज वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने शक जताया है कि यह सोना अवैध तस्करी के माध्यम से लाया जा रहा था। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोने की कीमत का अनुमान लगभग ढाई करोड़ रुपये आंका गया है। मामले की जानकारी आयकर विभाग और सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा को दे दी गई है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। रेलवे पुलिस का कहना है कि चुनावी मौसम में अवैध नकदी और सोने की तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान और तेज किया जाएगा। गया स्टेशन पर पकड़ा गया यह मामला अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.