ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf rescued two lost minors

Chandauli News: आरपीएफ ने दो भटके नाबालिगों को किया रेस्क्यू.

"डीडीयू आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत ने बताया कि नाबालिग घर पर बिना बताए घूमने जा रहे हैं। दोनों नाबालिगों को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद रेलवे चाइल्डलाइन के ऑन-ड्यूटी स्टाफ को सौंप दिया गया, ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके"

chandauli

11:58 AM, Oct 21, 2025

Share:

Chandauli News: आरपीएफ ने दो भटके नाबालिगों को किया रेस्क्यू.
logo

डीडीयू जंक्शन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ी बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। डीडीयू जंक्शन आरपीएफ पोस्ट की टीम ने ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत दो भटके नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। दोनों बच्चों को आरपीएफ ने चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत के निर्देश पर उप निरीक्षक सरिता गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक शरद चंद्र यादव तथा चाइल्डलाइन की रंजना कुमारी द्वारा बीती रात स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गश्त व जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान दोपहर में डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 04 पर एक नाबालिग लड़की व एक नाबालिग लड़का को घूमते हुए पाया।

जिनसे पूछने पर अपना नाम व पता अंगद कुमार (काल्पनिक नाम), 16 वर्ष, निवासी सीप पहाड़, थाना टाउन, जिला जामताड़ा, झारखंड और रिया शर्मा (काल्पनिक नाम), 16 वर्ष, पता उपरोक्त बताया। बाद में उक्त दोनों नाबालिगों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर लाया गया। चाइल्डलाइन स्टाफ के साथ काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान बताया गया कि वे घर पर बिना बताए घूमने जा रहे हैं। दोनों नाबालिगों को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद रेलवे चाइल्डलाइन के ऑन-ड्यूटी स्टाफ को सौंप दिया गया, ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.