मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rpf rescues 6 minors from bhagalpur surat express human smuggler arrested

Chandauli News: भागलपुर सूरत एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 6 नाबालिगों को किया रेस्कियू, मानव तस्कर गिरफ्तार.

"डीडीयू आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी दिनेश मंडल झारखंड के गोड्डा का निवासी है, जो नाबालिगों को बहला-फुसलाकर मजदूरी के लिए ले जा रहा था।"

chandauli

7:49 PM, Mar 17, 2026

Share:

Chandauli News: भागलपुर सूरत एक्सप्रेस से आरपीएफ ने 6 नाबालिगों को किया रेस्कियू, मानव तस्कर गिरफ्तार.
logo

आरपीएफ के गिरफ्त में मानव तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। आरपीएफ, एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन और चाइल्डलाइन इंडिया की संयुक्त टीम ने डीडीयू स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 नाबालिगों को मानव तस्कर के कब्जे से मुक्त कराया। सभी नाबालिगो को मानव तस्कर बाल मजदूरी के लिए ट्रेन से बिहार से गुजरात ले जा रहा था। जाए जाने से बचाया। इस दौरान एक ट्रैफिकर को भी गिरफ्तार किया गया।

Img

आरपीएफ सोमवार की रात गाड़ी संख्या 22948 भागलपुर-सूरत सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में चेकिंग के दौरान टीम को छह नाबालिग संदिग्ध हालत में मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गुजरात के बड़ोदरा काम करने जा रहे थे और उनके साथ एक युवक भी था। संदेह होने पर टीम ने सभी को ट्रेन से उतारकर आरपीएफ पोस्ट लाया, जहां जांच में मामला मानव तस्करी का निकला।

डीडीयू आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी दिनेश मंडल झारखंड के गोड्डा का निवासी है, जो नाबालिगों को बहला-फुसलाकर मजदूरी के लिए ले जा रहा था। संस्था की प्रतिनिधि चंदा गुप्ता ने बताया कि बच्चों को बड़ोदरा में सोलर प्लांट में काम दिलाने के नाम पर 12 घंटे की मजदूरी के लिए भेजा जा रहा था। ट्रैफिकर को मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है, जबकि सभी नाबालिगों को सुरक्षित उनके घर भेजने के लिए चाइल्डलाइन को सौंपा गया।

5 दिन पहले भी 6 नाबालिगों का हुआ था रेस्क्यू

डीडीयू रेल रुट के जरिये बिहार झारखंड से देश के विभिन्न राज्यों में बाल तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12 मार्च को भी संयुक्त टीम ने गांधीधाम, सीमांचल और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेनों से 6 नाबालिगों को बरामद किया था। हालांकि उस दौरान ट्रैफिकर फरार हो गया था। सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेज दिया गया था।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.