मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rs 1 75 crore cash recovered from akaltakht express two youth arrested

Chandauli News: अकालतख्त एक्सप्रेस से 1.75 करोड़ कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार.

"सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हवाला लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आयकर विभाग समेत संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी गई है और नकदी के स्रोत की गहन जांच की जा रही है।"

chandauli

3:40 PM, Feb 28, 2026

Share:

Chandauli News: अकालतख्त एक्सप्रेस से 1.75 करोड़ कैश बरामद, दो युवक गिरफ्तार.
logo

जीआरपी कोतवाली में मामले का खुलासा करते सीओ कुंवर प्रभात सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। होली के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्लेटफार्म संख्या 01 पर 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस की तलाशी के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उनके बैग से 1 करोड़ 75 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।

Img

बरामद की गई रकम 500 रुपये के नोटों के बंडलों के रूप में बैग में रखी गई थी। पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक लखनऊ से यह नकदी लेकर कोलकाता जा रहे थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान रितेश और प्रिग्नेश के रूप में हुई है, जो लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Img

सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हवाला लेन-देन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आयकर विभाग समेत संबंधित एजेंसियों को सूचना दे दी गई है और नकदी के स्रोत की गहन जांच की जा रही है। जीआरपी ने दोनों आरोपितों को वाराणसी से आई आयकर विभाग कि टीम को सौप दिया है। अग्रिम कार्यवाई आयकर विभाग करेंगी। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.