ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rs 10 000 snatched from a cyclist police busy investigating the case

Chandauli News: साइकिल सवार से 10 हजार की छिनैती, मामले कि जांच में जुटी पुलिस.

"पीड़ित ने बताया कि शहीद बाबा के पास दर्जनों की संख्या में लोग जुआ खेलते हैं। यह कार्य उन्हीं लोगों का है, जो बराबर उस क्षेत्र में छिनैती का कार्य करते हैं। लोग उसे रास्ते से आने जाने में डरते हैं"

chandauli

10:32 PM, Nov 16, 2025

Share:

Chandauli News: साइकिल सवार से 10 हजार की छिनैती, मामले कि जांच में जुटी पुलिस.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवारे पुलिया व भोगवार सामुदायिक अस्पताल के बीच खटिक बस्ती शहीद बाबा के पास शनिवार की रात साइकिल सवार व्यक्ति से 10 हजार रुपये छीन लिए गए। पीड़ित ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी।
भोगवार निवासी राधे सर्कस रोड से एक व्यक्ति से 10 हजार रुपये लेकर आ रहा था। तभी शहीद बाबा खटिक बस्ती के पास साइकिल चला राधे गिर गया। इसी दौरान कई युवक आकर गिरे व्यक्ति को उठाने के बजाय उसके जेब से पैसा निकालने लगे। राधे के विरोध करने पर उसके साथ मार-पीट कर 10 हजार रुपये लेकर भाग गए¹।पीड़ित ने बताया कि शहीद बाबा के पास दर्जनों की संख्या में लोग जुआ खेलते हैं। यह कार्य उन्हीं लोगों का है, जो बराबर उस क्षेत्र में छिनैती का कार्य करते हैं। लोग उसे रास्ते से आने जाने में डरते हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.