मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rs 10 000 snatched from an auto driver in broad daylight the miscreants fled leaving the bike behind

Chandauli News: दिनदहाड़े ऑटो चालक से 10 हजार की छिनैती, बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश.

"पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक बरामद हुई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।"

chandauli

8:01 PM, Mar 21, 2026

Share:

Chandauli News: दिनदहाड़े ऑटो चालक से 10 हजार की छिनैती, बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश.
logo

पीड़ित शख्स से पूछताछ करती सैयदराजा पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। नगर पंचायत स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक ऑटो चालक को रोककर उससे 10 हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गए।

Img

जानकारी के अनुसार, शनिवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे ऑटो चालक अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसकी गाड़ी जबरन रुकवा ली। इसके बाद उसे धमकाकर उसके पास रखी नकदी छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने भागने के दौरान अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ दी और दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

विज्ञापन

Img

पुलिस को घटनास्थल से एक बाइक बरामद हुई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.