Chandauli News: कोलकाता मेल से 28 लाख रुपये नकद बरामद, जीआरपी आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो को दबोचा.
"“कोलकाता मेल एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो यात्रियों के बैग से 28 लाख रुपये नकद बरामद होने से हड़कंप मच गया। जीआरपी, आरपीएफ और आरपीएफ-सीआईबी की संयुक्त टीम ने दोनों संदिग्धों को कैश समेत आयकर विभाग, वाराणसी के हवाले कर दिया।”
chandauli
1:30 PM, Jul 18, 2026
Share:


जीआरपी कोतवाली में बरामद कैसे और पकड़े गए लोगों के साथ जर्किहोस्पेक्टर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और आरपीएफ-सीआईबी की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए कोलकाता मेल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे दो युवकों के पास से 28 लाख रुपये नकद बरामद किए। दोनों यात्री बरामद धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं नहीं दे सके। इसके बाद पूरी रकम और दोनों व्यक्तियों को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग, वाराणसी के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर आगामी सावन माह को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ और आरपीएफ-सीआईबी की संयुक्त टीम स्टेशन परिसर और ट्रेनों में सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान यार्ड निरीक्षक पंकज कुमार ने सूचना दी कि ट्रेन संख्या 12322 कोलकाता मेल एक्सप्रेस के एस-3 कोच की सीट संख्या 41 और 43 पर बैठे दो यात्री एक पिट्ठू बैग में भारी मात्रा में नकदी लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ अनीता कुमारी तथा प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ-सीआईबी अर्जुन कुमार यादव के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने ट्रेन पहुंचते ही संबंधित कोच में पहुंचकर दोनों यात्रियों को हिरासत में लिया और बैग की तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बैग से 28 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में दोनों यात्री नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान राहुल सोनी (38 वर्ष) और पुष्प कुमार उसरेटे (23 वर्ष) निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराया गया। मामले की सूचना तत्काल आयकर विभाग, वाराणसी को दी गई। विभागीय टीम जीआरपी थाने पहुंची और विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों संदिग्धों, बरामद 28 लाख रुपये नकद तथा बैग को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।
मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अब आयकर विभाग धनराशि के स्रोत, स्वामित्व और उसके उपयोग की विस्तृत जांच करेगा। यदि जांच में नकदी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो प्रचलित कानूनों के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
