मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rs 50 thousand worth reward arrested wanted in case of cow smuggling

Chandauli News: 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, गोवंश तस्करी के मामले में चल रहा था वांछित

"पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी वाराणसी के सिगरा थाने में मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।*

chandauli

2:03 PM, Feb 26, 2026

Share:

Chandauli News: 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार, गोवंश तस्करी के मामले में चल रहा था वांछित
logo

सदर कोतवाली में पुलिस की जरूरत 50000 इनामीया गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामिया आरोपी मो. अरशद को पुलिस ने आखिरकार दबोच लिया। चंदौली कोतवाली पुलिस और एसटीएफ वाराणसी की संयुक्त टीम ने उसे वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार मो. अरशद (26) वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के लहंगपुरा, औरंगाबाद का निवासी है। 

वह सदर कोतवाली में दर्ज एक मामले में वांछित चल रहा था, जिसमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और धोखाधड़ी से संबंधित धाराएं लगी हैं। काफी समय से उसकी तलाश की जा रही थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।सूत्रों के मुताबिक बुधवार देर रात करीब 10 बजे एसटीएफ को उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। इसके बाद चंदौली पुलिस के साथ मिलकर लोहता थाना क्षेत्र के धमरिया मैदान के पास घेराबंदी की गई और उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।

विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी वाराणसी के सिगरा थाने में मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.