ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rs 6 lakh looted from csc operator police caught four accused 2 87 lakh recovered

Chandauli News : CSC संचालक से 6 लाख की लूट, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा; 2.87 लाख बरामद.

"चंदौली जिला मुख्यालय के बबुरी रोड पर जनसेवा केंद्र संचालक से छह लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनके पास से 2 लाख 87 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वारदात के दौरान बदमाशों ने संचालक के सिर पर तमंचे की बट से वार कर रुपये से भरा बैग छीन लिया था। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।"

chandauli

4:54 PM, Oct 10, 2026

Share:

Chandauli News : CSC संचालक से 6 लाख की लूट, पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा; 2.87 लाख बरामद.
logo

सदर कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए चारो आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बबुरी रोड पर शुक्रवार की देर रात जनसेवा केंद्र (CSC) संचालक से छह लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके पास से 2 लाख 87 हजार रुपये बरामद किए हैं। वारदात के दौरान बदमाशों ने संचालक के सिर पर तमंचे की बट से वार कर रुपये से भरा बैग छीन लिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें रवाना की गई हैं।

Img

पीड़ित तंजीत अहमद निवासी बसीला ने बताया कि वह जनसेवा केंद्र संचालित करते हैं और कैश कलेक्शन का काम भी करते हैं। शुक्रवार की रात वह अपनी दुकान से फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस की शाखा पर गए थे। वहां कलेक्शन का भुगतान करने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान डिजायर कार से चार-पांच लोग पहुंचे। पीड़ित के मुताबिक, कार से उतरे बदमाशों ने अपने चेहरे ढक रखे थे और उनके पास तीन तमंचे थे। बदमाशों ने उनसे रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे की बट से उनके सिर पर वार कर दिया और इसके बाद बैग छीनकर फरार हो गए।तंजीत अहमद के अनुसार, बैग में छह लाख रुपये के अलावा दुकान की चाबी, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान भी रखा था। वारदात के बाद उन्होंने बदमाशों की कार का नंबर नोट करने का प्रयास किया, लेकिन कार की नंबर प्लेट हटी हुई थी। घटना के दौरान बदमाशों की कार एक पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद आरोपी कार और मोबाइल फोन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस को कार से मोबाइल फोन और कुछ कागजात भी मिले हैं।

विज्ञापन

Img

सीओ सदर नागेंद्र कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे डायल 112 के माध्यम से थाना चंदौली को जनसेवा केंद्र संचालक के साथ लूट की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और उनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से कुछ रकम भी बरामद हुई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। सीओ ने बताया कि पूरे प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई में हिरासत में लिए गए चार आरोपियों के पास से 2 लाख 87 हजार रुपये बरामद होने की जानकारी सामने आई है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश के साथ लूट की शेष रकम और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.