ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/chandauli news ruckus among the family members in the case of suspicious death of the hospital manager police is busy interrogating the accused

Chandauli News: अस्पताल मैनेजर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों का हंगामा, आरोपी को विरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस.

“चंदौली के मुगलसराय में निजी अस्पताल के मैनेजर पंकज चौबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में 72 घंटे बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।"

chandauli

11:49 PM, Nov 13, 2026

Share:

Chandauli News: अस्पताल मैनेजर की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों का हंगामा, आरोपी को विरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस.
logo

मुगलसराय कोतवाली में हंगामा करते परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक महिला महाविद्यालय परिसर में निजी अस्पताल के मैनेजर पंकज चौबे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के मामले में 72 घंटे बाद भी मौत की गुत्थी नहीं सुलझ सकी है। मामले में मुगलसराय पुलिस ने नामजद अभियुक्त आकाश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने पुलिस पर नामजद तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं करने और मामले में हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Img

मृतक की साली नीतू पांडेय एडवोकेट ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में नामजद आरोपी आकाश यादव धनाढ्य परिवार से ताल्लुक रखता है, इसलिए पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि घटना के बाद परिजनों ने नामजद तहरीर दी थी, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पुलिस जांच का हवाला देकर कार्रवाई टाल रही है। नीतू पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि मृतक के परिजनों को फोन पर धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि नामजद आरोपी के खिलाफ चंदौली न्यायालय में अन्य आपराधिक मामले भी विचाराधीन हैं। परिजनों का कहना है कि वे मुकदमा दर्ज कराने के लिए लगातार मुगलसराय थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पूरा परिवार थाने के बाहर आत्मदाह करने को मजबूर होगा। साथ ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात भी कही है। उधर, पुलिस हिरासत में लिए गए आकाश यादव से पूछताछ कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन और कथित मारपीट से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Img

इस संबंध में मुगलसराय थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में नशे के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण विसरा रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। जांच में तथ्य सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 72 घंटे बाद भी पंकज चौबे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एक तरफ परिजन हत्या और मारपीट से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं, वहीं पुलिस पोस्टमार्टम, विसरा और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाने की बात कह रही है। अब विसरा रिपोर्ट और पुलिस जांच के निष्कर्ष पर सभी की निगाहें टिकी हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.