Sonbhadra News: सौरभ मौर्य ने दर्जनों समर्थकों के साथ छोड़ा अपना दल (एस), आजाद समाज पार्टी में हुए शामिल.
सौरभ मौर्य ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ अपना दल (एस) छोड़कर आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के समक्ष सभी ने पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। सौरभ मौर्य ने कहा कि वंचित और शोषित समाज के हक-अधिकार की लड़ाई अब पार्टी के साथ मिलकर मजबूती से लड़ेंगे।
sonbhadra
6:45 PM, Nov 13, 2026
Share:


राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते सौरभ मौर्य और अन्य कार्यकर्ता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
राजनीतिक गतिविधियों के बीच आजाद समाज पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिली है। अपना दल (एस) छोड़कर सौरभ मौर्य ने दर्जनों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सौरभ मौर्य सहित नए सदस्यों का स्वागत किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आजाद समाज पार्टी का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद करना है। पार्टी इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, सदस्यता ग्रहण करने के बाद सौरभ मौर्य ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के संघर्षों से प्रभावित होकर आजाद समाज पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में वंचित समाज के साथ हो रहे कथित दोहन और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अब पार्टी के साथ मिलकर आवाज उठाई जाएगी। सौरभ मौर्य ने कहा कि वंचित और शोषित समाज के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सौरभ मौर्य के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने को आजाद समाज पार्टी के संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


