मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news ruckus during measurement on the orders of high court stones pelted on police revenue team four injured including woman constable

Chandauli News: हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश के दौरान बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव, महिला सिपाही समेत चार घायल.

"क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर आठ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

12:17 AM, Jun 28, 2026

Share:

Chandauli News: हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाइश के दौरान बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव, महिला सिपाही समेत चार घायल.
logo

महिला पुलिस करने पर पत्थर से हमला करती युवती

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि की पैमाइश कराने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर शनिवार को हमला हो गया। आरोप है कि सीमांकन का विरोध कर रहे कुछ लोगों ने पहले कार्रवाई में बाधा डाली, फिर पुलिस और राजस्व कर्मियों पर पथराव कर दिया। इस दौरान महिला आरक्षी रिंशु सिंह समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Img

जानकारी के अनुसार, गांव में भूमिधरी भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। न्यायालय के निर्देश पर राजस्व विभाग पुलिस बल के साथ दोबारा सीमांकन कराने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पैमाइश का विरोध करते हुए जरीब छीन ली और कार्रवाई रुकवाने का प्रयास किया। आरोप है कि बीच-बचाव कर रही महिला आरक्षी रिंशु सिंह का मोबाइल छीन लिया गया, उन्हें जमीन पर गिराकर मारपीट की गई और गला दबाया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं। पथराव में महिला आरक्षी दिव्या कनौजिया, अंशिका यादव और कांस्टेबल सुनील गुप्ता भी घायल हुए।

विज्ञापन

Img

घटना के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर सतीश सोनकर, शिवम सोनकर, सुशील सोनकर, सनी सोनकर, संतोष सोनकर, गीता देवी, नगीना देवी और सोनी देवी समेत आठ नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.