Chandauli News: बीआरसी कार्यालय में बवाल, भुगतान विवाद में शिक्षक और कर्मचारी के बीच मारपीट, जांच के आदेश.
"फिलहाल शिक्षा विभाग में इस घटना को लेकर हलचल तेज है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
4:40 PM, Mar 20, 2026
Share:


ब्लॉक संसाधन केंद्र नौगढ़, चंदौली.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो चंदौली.
चंदौली। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र के कार्यालय में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब भुगतान विवाद को लेकर शिक्षक और कर्मचारी के बीच कहासुनी अचानक मारपीट में बदल गई। घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय गहिला में तैनात एक सहायक अध्यापक द्वारा भवन निर्माण के भुगतान को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। इसी मुद्दे को लेकर पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था। गुरुवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच कुछ शिक्षक बीआरसी कार्यालय पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान माहौल गरमा गया और आरोप है कि सहायक अध्यापक ने प्रभारी कार्यालय सहायक के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में हुआ, जिससे विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग उठने लगी है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके। सूत्रों के अनुसार, भवन निर्माण से जुड़े भुगतान में लाखों रुपये की राशि को लेकर विवाद चल रहा है, जो अब खुलकर सामने आ गया है। वहीं, इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि शिक्षण कार्य छोड़कर शिक्षकों का समूह कार्यालय क्यों पहुंचा।
