ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sadhna singh named member of standing committee on railways for the second consecutive time

Chandauli News: साधना सिंह लगातार दूसरी बार रेल संबंधी स्थायी समिति की सदस्य नामित.

“राज्यसभा सांसद साधना सिंह को 2026-27 के लिए रेल संबंधी स्थायी समिति में लगातार दूसरी बार सदस्य नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय के पत्र में 26 सितंबर 2026 से उनके नामांकन की जानकारी दी गई है।”

chandauli

7:40 PM, Oct 6, 2026

Share:

Chandauli News: साधना सिंह लगातार दूसरी बार रेल संबंधी स्थायी समिति की सदस्य नामित.
logo

केंद्रीय रेल मंत्री से मिलती राज्यसभा सांसद साधना सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। राज्यसभा सांसद साधना सिंह को रेल संबंधी स्थायी समिति (2026-27) में लगातार दूसरी बार सदस्य नामित किया गया है। लोकसभा सचिवालय की रेल संबंधी स्थायी समिति शाखा की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में उनके नामांकन की जानकारी दी गई है।

Img

लोकसभा सचिवालय के निदेशक मो. आफताब आलम की ओर से जारी पत्र के अनुसार साधना सिंह को 26 सितंबर 2026 से रेल संबंधी स्थायी समिति (2026-27) के लिए नामिनर्दिष्ट किया गया है। पत्र में यह भी बताया गया है कि श्री सुधीर गुप्ता को समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। लगातार दूसरी बार समिति का सदस्य नामित किए जाने पर साधना सिंह ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण संसदीय दायित्व के लिए उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन के प्रति सादर कृतज्ञता तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति हार्दिक धन्यवाद है।

विज्ञापन

Img

साधना सिंह ने कहा कि जनहित और राष्ट्रहित से जुड़े संसदीय दायित्वों के निर्वहन के लिए वह पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लेती हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.