Chandauli News: सकलडीहा विद्युत खंड तृतीय को मिले नए एक्सईएन, नरेश कुमार ने संभाला कार्यभार.
"नवागत एक्सईएन नरेश कुमार मूल रूप से मेरठ के निवासी हैं और इससे पहले वाराणसी जोन में तैनात थे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।"
chandauli
7:49 PM, Mar 11, 2026
Share:


नवागत अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विद्युत वितरण खंड तृतीय सकलडीहा – नरेश कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा विद्युत वितरण खंड तृतीय को करीब एक माह बाद नया अधिशासी अभियंता मिल गया। बुधवार को नरेश कुमार ने एक्सईएन के पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का जल्द निस्तारण किया जाएगा। साथ ही बिजली चोरी पर रोक लगाने और राजस्व वसूली को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश भी दिया।
गौरतलब है कि 14 फरवरी को अमड़ा उपकेंद्र पर कार्यरत एक लाइनमैन की मौत के बाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एक्सईएन विपिन कुमार, एसडीओ मदन गोपाल श्रीवास्तव और जेई इंद्रजीत सिंह समेत अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से सकलडीहा डिवीजन में एक्सईएन का पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन
नवागत एक्सईएन नरेश कुमार मूल रूप से मेरठ के निवासी हैं और इससे पहले वाराणसी जोन में तैनात थे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर एसडीओ सियाराम यादव, जेई मनीष कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
