मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sakaldiha police arrested the accused who had a relationship on the pretext of marriage

Chandauli News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने किया गिरफ्तार.

"जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।"

chandauli

4:31 PM, May 3, 2026

Share:

Chandauli News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने किया गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को विवाह का भरोसा दिलाकर संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार करते हुए धमकी भी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, थाना सकलडीहा में धारा 87/69/352/351(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सकलडीहा थाना के इटवा गांव निवासी अभियुक्त परमात्मा उर्फ सागर मौर्या उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए सकलडीहा पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, उपनिरीक्षक अभिमन्यु राय, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद और कांस्टेबल रोहित कुमार गौंड शामिल रहे।#ChandauliNews #CrimeNews #Sakaldiha #UPPolice #BreakingNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.