ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sakaldiha tehsil once again tops in igrs disposal

Chandauli News: आईजीआरएस निस्तारण में सकलडीहा तहसील एक बार फिर अव्वल.

"उत्तर प्रदेश में सितंबर माह में आईजीआरएस की निस्तारण में सकलडीहा तहसील जिले में फिर पहले स्थान पर रहा। वहीं प्रदेश में 108 रैंक हासिल किया है। दूसरे नंबर पर सदर तहसील, तीसरे नंबर पर चकिया, चौथे नंबर पर मुगलसराय और नौगढ़ पांचवे स्थान पर रहा"

chandauli

7:43 PM, Oct 9, 2025

Share:

Chandauli News: आईजीआरएस निस्तारण में सकलडीहा तहसील एक बार फिर अव्वल.
logo

सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर जानकारी देते हुए

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा. 

चंदौली। उत्तर प्रदेश के लिए एक एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) है। नवनीतम तकनीकी का उपयोग करके शिकायतों का निस्तारण कराना है। उत्तर प्रदेश में सितंबर माह में आईजीआरएस की निस्तारण में सकलडीहा तहसील जिले में फिर पहले स्थान पर रहा। वहीं प्रदेश में 108 रैंक हासिल किया है। दूसरे नंबर पर सदर तहसील, तीसरे नंबर पर चकिया, चौथे नंबर पर मुगलसराय और नौगढ़ पांचवे स्थान पर रहा। सितम्बर माह में जिले में बाढ़ की चपेट में चकिया और सकलडीहा तहसील होने के बाद भी सकलडीहा तहसील प्रशासन की लगातार कवायद से आईजीआरएस निस्तारण में सकलडीहा तहसील ने 100 अंक में 90 अंक प्राप्त कर जिले में निस्तारण के मामले में फिर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं सदर तहसील भी 90 अंक पाकर दूसरे, चकिया 89 अंक पाकर तीसरे, मुगलसराय 87 अंक पाकर चौथे स्थान पर रहा। वहीं नौगढ़ 70 अंक पाकर पांचवे स्थान 280वां रैंक को हासिल कर पाया है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि तहसील के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह रैंक हासिल हो पाया है। इस मौके पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, राजेन्द्र प्रसाद, लेखपाल आलोक पांडेय, राजेश पासवान, चंदन यादव, संजय मौर्या, श्वेतिमा सिंह, पूजा सिंह, रश्मि गुप्ता, रंजना सिंह सहित अन्य रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.