Chandauli News: जनसुनवाई निस्तारण में सकलडीहा तहसील अव्वल, जिले में फिर रचा रिकॉर्ड.
"एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर समयबद्ध निस्तारण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत की स्वयं निगरानी की जाती है और टीम भावना के साथ कार्य कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।"
chandauli
8:43 PM, Feb 10, 2026
Share:


सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा (चंदौली).
चंदौली। सकलडीहा तहसील ने जनसुनवाई से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण में एक बार फिर पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी कार्यप्रणाली का लोहा मनवाया है। प्रदेश स्तरीय शिकायत निस्तारण रैंकिंग में तहसील ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जनवरी माह की रैंकिंग के अनुसार सकलडीहा तहसील को प्रदेश में 64वां स्थान मिला है। वहीं चंदौली सदर तहसील 98 अंक के साथ प्रदेश में 89वें स्थान पर रही, जबकि चकिया तहसील ने 96 अंक प्राप्त कर 134वां और नौगढ़ तहसील ने 91 अंक के साथ 184वां स्थान हासिल किया है।
इस उपलब्धि पर उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने तहसील के समस्त राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर समयबद्ध निस्तारण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत की स्वयं निगरानी की जाती है और टीम भावना के साथ कार्य कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए टीम को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, लेखपाल राजेश पासवान, जितेंद्र, आलोक पांडेय, अखिलेश मिश्रा, श्वेतिमा सिंह, पूजा सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
