ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sakshi first in national invention campaign flag hoisted in the district

Chandauli News: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में साक्षी प्रथम, जनपद में लहराया परचम.

"साक्षी को बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली द्वारा प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। भगवानपुर निवासी साक्षी प्रजापति, अशोक प्रजापति की पुत्री हैं। यह प्रतियोगिता महानिदेशक, स्कूल शिक्षा लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी।"

chandauli

1:43 PM, Feb 15, 2026

Share:

Chandauli News: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में साक्षी प्रथम, जनपद में लहराया परचम.
logo

छात्रा साक्षी को सम्मानित करते बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। जनपद स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की कक्षा 8 की छात्रा साक्षी प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे जिले में अपना परचम लहराया है। उनकी इस उपलब्धि से चहनियां क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शनिवार को चंदौली में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर साक्षी को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) चंदौली द्वारा प्रमाणपत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। भगवानपुर निवासी साक्षी प्रजापति, अशोक प्रजापति की पुत्री हैं। यह प्रतियोगिता महानिदेशक, स्कूल शिक्षा लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराना तथा विज्ञान, गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाना है।

विज्ञापन

विद्यालय की सहायक अध्यापिका अलीशा मौर्या के मार्गदर्शन में साक्षी ने विज्ञान मॉडल तैयार किया और जनपद स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजयी सिंह यादव, शिक्षिका प्रमिला देवी, पंकज चौहान सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.