मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news salma kinnar submitted memorandum to dm ssp raised demand for health sports and law and order reforms

Chandauli News: सलमा किन्नर ने डीएम-एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य, खेल और कानून-व्यवस्था सुधार की उठाई मांग.

"सलमा किन्नर ने जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, हत्याओं और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सक्रिय माफिया तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर उचित ध्यान नहीं दिया गया तो विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जनआंदोलन चलाया जाएगा।"

chandauli

12:16 AM, Jun 18, 2026

Share:

Chandauli News: सलमा किन्नर ने डीएम-एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, स्वास्थ्य, खेल और कानून-व्यवस्था सुधार की उठाई मांग.
logo

डीएम और एसपी को ज्ञापन देती सलमा किन्नर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। वाराणसी की सामाजिक कार्यकर्ता एवं किन्नर समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर ने बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल को जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की मांग की। इस दौरान पसमांदा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. साजिद अंसारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Img

ज्ञापन में सलमा किन्नर ने कहा कि चंदौली की बढ़ती आबादी के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पाया है। कई सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों, आधुनिक उपकरणों, पर्याप्त दवाओं और आपातकालीन सेवाओं की कमी है, जिसके कारण गंभीर मरीजों को वाराणसी समेत अन्य जिलों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने जिला अस्पताल सहित सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, आधुनिक जांच सुविधाओं की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवाओं के विस्तार और ट्रॉमा सेंटर जैसी आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की मांग उठाई। साथ ही युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स ट्रैक, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और छात्रावास जैसी सुविधाओं से युक्त अत्याधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण की आवश्यकता बताई।

विज्ञापन

Img

सलमा किन्नर ने जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, हत्याओं और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सक्रिय माफिया तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर उचित ध्यान नहीं दिया गया तो विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर जनआंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने "चंदौली मेरा परिवार है" कहते हुए जनता से अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। वहीं डॉ. साजिद अंसारी ने प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन पर मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद जाकी, जितेंद्र सोनकर, मसऊद आलम, अभिषेक चौधरी, वंदन कुमार, सुजीत कुमार समेत अनेक लोगों के हस्ताक्षर मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.