ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sampling department raided shops

Chandauli News: सैंपलिंग विभाग ने दुकानों पर की छापेमारी छापेमारी.

दुकानों में साफ सफाई का विशेष ध्यान देने के लिये दुकानदारों को किया जागरूक, रक्षा बंधन पर मिलावटी खाद पदार्थो का उपयोग न करने का दिया सलाह,

chandauli

8:11 AM, Aug 6, 2025

Share:

Chandauli News: सैंपलिंग विभाग ने दुकानों पर की छापेमारी छापेमारी.
logo

सकलडीहा कस्बा में मिठाई दुकान से सैम्पल लेते हुए डिप्टी कमिश्नर कुलदीप कुमार और चीफ इंस्पेक्टर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

 Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

 चंदौली। रक्षा बंधन त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थो को लेकर शासन प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश है। मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर फूड कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सकलडीहा कस्बा के विभिन्न दुकानों पर छापेमारी किया गया। इस दौरान मिठाई छेना सहित अन्य खाद्य पदार्थ के नमूना लिया गया। पुलिस टीम के साथ छापेमारी को लेकर कस्बा के दुकानदारों में खलबली मच गया। बिहार सहित अन्य जनपदों से भारी मात्रा में मिलावटी खोवा, दूध, पनीर और छेना का लम्बी खेप जिले में आने की सूचना पर खाद औषधि विभाग के अधिकारी अलर्ट है।

Img

दुकानदार को साफ़ सफाई को लेकर आगाह करते डिप्टी कमिश्नर

विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर फूड कुलदीप सिंह की ओर से सकलडीहा के तीन मिठाई की दुकानों पर छापेमारी किया गया। जहां से छेना, मिठाई, खोवा सहित अन्य खाद पदार्थो के नमूना लिया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों के गोदाम में पहुंचकर खाने की सामानों की जांच-पड़ताल की। दुकानदारों से दुकान से लेकर गोदाम तक साफ-सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए। मिलावटी खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इस बाबत डिप्टी कमिश्नर फूड कुलदीप सिंह ने कहा कि यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस मौके पर चीफ फूड इंस्पेक्टर केएन त्रिपाठी, फूड इंस्पेक्टर रणवीर यादव, लालजी यादव, अरविंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.