मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news saplings were planted in the ek tree maa ke naam campaign giving a message of environmental protection

Chandauli News: एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

"चंदौली रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वे न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि जीवनदायी ऑक्सीजन भी देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल भी करे।"

chandauli

8:43 PM, Mar 21, 2026

Share:

Chandauli News:  एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पौधारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.
logo

पौधरोपण करती मुख्य अतिथि प्रीति तिवारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).


चंदौली। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विकास खंड चंदौली के ग्राम सीकरी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान व प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेब सीरीज प्रधान की अभिनेत्री प्रीति तिवारी मौजूद रहीं। उनकी उपस्थिति में गांव में पौधे लगाए गए और लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित किया गया।

Img

इस मौके पर चंदौली रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वे न केवल शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं, बल्कि जीवनदायी ऑक्सीजन भी देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकुमार सिंह, वन दरोगा मनोज श्रीवास्तव, देवकृष्ण तिवारी, वन रक्षक प्रभात कुमार, धीरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.