मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news satyam prajapati selected in agniveer received a grand welcome with drums on his return to the village

Chandauli News: अग्निवीर में चयनित हुए सत्यम प्रजापति, गांव लौटने पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत.

"ग्रामीणों ने उनकी सफलता को पूरे गांव का सम्मान बताया। कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया गया कि भविष्य में गांव के अन्य मेधावी और सफल युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और देश सेवा के लिए प्रेरणा मिल सके।"

chandauli

9:38 PM, Jun 25, 2026

Share:

Chandauli News: अग्निवीर में चयनित हुए सत्यम प्रजापति, गांव लौटने पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत.
logo

अग्निवीर सत्यम का स्वागत करते ग्रामीण और परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धानापुर विकासखंड के रनपुर गांव निवासी सत्यम प्रजापति के अग्निवीर में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवाओं और ग्रामीणों ने उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

समाजसेवी पंकज सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में सत्यम प्रजापति का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। पंकज सिंह ने कहा कि सत्यम की सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सही दिशा, मेहनत और लगन से गांव के युवा भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सत्यम की उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

विज्ञापन

सत्यम प्रजापति किसान परवल प्रजापति के पुत्र हैं। ग्रामीणों ने उनकी सफलता को पूरे गांव का सम्मान बताया। कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया गया कि भविष्य में गांव के अन्य मेधावी और सफल युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और देश सेवा के लिए प्रेरणा मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.