Chandauli News: कक्षा 08 के छात्र सौरभ यादव का प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता में चयन से कॉलेज और गांव में हर्ष का माहौल.
"रामकृष्ण इंटर कॉलेज का इकलौता छात्र सौरभ यादव के 69वीं माध्यमिक विद्यालय प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर कॉलेज परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है। अमांव गांव निवासी चंद्रभान यादव और शशिकला देवी के पुत्र सौरभ यादव की इस काबिलियत पर पूरे परिवार में उत्साह है। परिवार के लोग अब प्रांतीय प्रतियोगिता में पुत्र की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं"
chandauli
8:44 PM, Oct 1, 2025
Share:


छात्र सौरभ यादव
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। शहाबगंज ब्लॉक के रामकृष्ण इंटर कॉलेज तियरी के आठवीं कक्षा के छात्र सौरभ यादव का प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता में चयन होने से कॉलेज में खुशी का माहौल है। वहीं छात्र के परिजन अपने होनहार बेटे की काबिलियत पर गर्व महसूस कर रहे हैं। हाल ही में 26 सितंबर को जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज चतुरीपुर में हुआ था, जिसमें रामकृष्ण इंटर कॉलेज तियरी से चार सफल प्रतिभागी छात्र सौरभ यादव, सौरभ चंद्र गुप्ता, शिवराज और करन कुमार का चयन मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ। मंडलीय प्रतियोगिता वाराणसी के महामना इंटर कॉलेज बच्छांव में 30 सितंबर को संपन्न हुई, जिसमें सौरभ यादव का चयन प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता फैजाबाद के डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संस्थान में 5 से 7 अक्टूबर के बीच होगी। रामकृष्ण इंटर कॉलेज का इकलौता छात्र सौरभ यादव के 69वीं माध्यमिक विद्यालय प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर कॉलेज परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है। शहाबगंज विकासखंड के अमांव गांव निवासी चंद्रभान यादव और शशिकला देवी के पुत्र सौरभ यादव की इस काबिलियत पर पूरे परिवार में उत्साह है। परिवार के लोग अब प्रांतीय प्रतियोगिता में पुत्र की सफलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं सौरभ के गेम टीचर एवं कोच राकेश कुमार सोनकर उसे प्रांतीय टीम में शामिल करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्तिकेय यादव, अरविंद कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार होनहार छात्र सौरभ को प्रदेश में भी सफलता अर्जित करने की शुभकामनाएँ दे रहा है।
विज्ञापन
