ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sayadaraja mla met the md of electricity department discussed the resolution of complaints related to transformers and smart meters

Chandauli News: विद्युत विभाग के एमडी से मिले सैयदराजा विधायक, ट्रांसफार्मर, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के समाधान पर की चर्चा.

"विधायक सुशील सिंह ने बताया कि सैयदराजा क्षेत्र के कई गाँवों में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण बार-बार बिजली बाधित होती है। उन्होंने मांग की कि इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, ताकि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, जर्जर तारों और पुराने पोलों को बदलने की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया, जिससे किसी अप्रिय दुर्घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके*

chandauli

9:28 PM, Oct 10, 2025

Share:

Chandauli News: विद्युत विभाग के एमडी से मिले सैयदराजा विधायक, ट्रांसफार्मर, स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों के समाधान पर की चर्चा.
logo

विद्युत विभाग के एमडी से मिलते हैं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा. 

चंदौली। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शुक्रवार को वाराणसी स्थित विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक (एमडी) से मुलाकात कर क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए क्षेत्रवासियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की बात कही। विधायक सुशील सिंह ने बताया कि सैयदराजा क्षेत्र के कई गाँवों में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण बार-बार बिजली बाधित होती है। उन्होंने मांग की कि इन ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, ताकि क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, जर्जर तारों और पुराने पोलों को बदलने की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया, जिससे किसी अप्रिय दुर्घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके। 

इसके अलावा, विधायक सुशील सिंह ने स्मार्ट मीटरों से जुड़ी शिकायतों पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि कई उपभोक्ताओं की बिलिंग में गड़बड़ियाँ सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान विधायक ने विशेष रूप से अमड़ा फीडर (जमनिया, जनपद गाज़ीपुर) से संबंधित समस्या पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि अमड़ा फीडर से जुड़े सैयदराजा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पेपर पर दिखने वाली बिजली आपूर्ति और वास्तविक आपूर्ति में काफी अंतर है। उन्होंने इस विसंगति को दूर करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रबंध निदेशक ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विभाग जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सैयदराजा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को स्थिर और सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.