Chandauli News: अवैध शराब बरामदगी में सैयदराजा पुलिस और RPF टीम सम्मानित, मिला 10 हजार का पुरस्कार
“नौबतपुर में रेलवे लाइन के पास अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करने वाली सैयदराजा पुलिस और रेलवे पुलिस टीम को पूर्वी डीएफसीसी के मुख्य महाप्रबंधक ने 10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।”
chandauli
8:27 PM, Sep 5, 2026
Share:


सैयदराजा थानाध्यक्ष को पुरस्कार राशि देते RPF अधिकारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। नौबतपुर अंडरपास के पास रेलवे लाइन से अवैध शराब बरामद करने वाली सैयदराजा पुलिस और रेलवे पुलिस टीम को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। पूर्वी डीएफसीसी पंडित दीनदयाल नगर के मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार ने थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा समेत टीम को कुल 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
पुलिस के अनुसार 18 मई 2026 को सैयदराजा पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने नौबतपुर अंडरपास के पास DFCCIL डाउन लाइन से अवैध शराब बरामद की थी। कार्रवाई के दौरान ब्ल्यू लाइम देशी मसाला शराब की 28 पेटियों में 1260 पैकेट बरामद हुए थे। प्रत्येक पैकेट 200 एमएल का था, जिसकी कुल मात्रा 252 लीटर बताई गई। इसके अलावा किंगफिशर बीयर की 37 पेटियों से 888 केन बरामद किए गए थे। प्रत्येक केन 500 एमएल का था और कुल मात्रा 444 लीटर थी।
विज्ञापन
बरामदगी के संबंध में सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को मुख्य महाप्रबंधक अतुल कुमार ने पुलिस और रेलवे टीम के सदस्यों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।



