Chandauli News: तिरंगे के रंग में रंगा सैयदराजा, बच्चों की रैली में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा.
“सैयदराजा में तिरंगा यात्रा निकली तो पूरा कस्बा देशभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारे लिए सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे। पुलिसकर्मी भी कदम से कदम मिलाकर रैली में शामिल हुए।”
chandauli
9:10 AM, Aug 14, 2026
Share:


प्राचार्य के नेतृत्व में नेशनल इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। स्वतंत्रता दिवस नजदीक आते ही सैयदराजा में देशभक्ति का माहौल नजर आने लगा है। नगर पंचायत स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर कस्बे में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ समेत विभिन्न देशभक्ति के नारे गूंजते रहे।
विद्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा जमानियां मोड़ होते हुए भतीजा मोड़ तक पहुंची और वापस विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुई। यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक और सैयदराजा थाने के पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से अपने घरों तथा आसपास तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



