ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news school children are washing plates in pond video goes viral

Chandauli News: स्कूल के बच्चों से पोखरे में धुलवाई जा रहीं थालियां, वीडियो वायरल.

"लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।"

chandauli

7:44 PM, May 8, 2026

Share:

Chandauli News: स्कूल के बच्चों से पोखरे में धुलवाई जा रहीं थालियां, वीडियो वायरल.
logo

वायरल वीडियो में तालाब में बर्तन धोते स्कूली बच्चे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली). 

चंदौली। चकिया क्षेत्र के भटवारा खुर्द स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे पोखरे में उतरकर मध्यान्ह भोजन की थालियां धोते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों से बर्तन साफ कराए जा रहे थे। वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने बच्चे पोखरे के पानी में उतरकर थालियां धोते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पोखरा काफी गहरा है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद बच्चों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जा रही है।

विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं विभागीय अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा खड़ा हो सकता है।#ChandauliNews #EducationNews #ViralVideo #Chakia #UPNews



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.