Chandauli News: वाल ऑफ ड्रीम मिशन शक्ति के तहत स्कूली छात्राओं को जागरूक किया गया.
"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, विवेक पावर लाइन, एंबुलेंस सेवा, पुलिस आपातकालीन सेवा, अग्नि सेवा समन आदि कार्य किए जा रहे हैं। बलुआ पुलिस के हर पुलिसकर्मी जहां भी जा रहे हैं, जिस भी गांव में जा रहे हैं, मिशन शक्ति के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है"
chandauli
7:57 PM, Sep 30, 2025
Share:


बलुआ स्थित पुल पिकेट के पास बलुआ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत बलुआ स्थित चंदौली-वाराणसी को जोड़ने वाले पुल के पास पिकेट पर बलुआ एसओ अतुल कुमार के नेतृत्व में वाल ऑफ ड्रीम्स मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं, मारूफपुर स्थित जटाधारी इंटर कॉलेज में भी छात्राओं को पम्पलेट वितरित किए गए। बलुआ पुलिस द्वारा पिकेट के पास सफाई और सजावट के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसमें बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ, प्राथमिक विद्यालय बलुआ की छात्राओं और आने-जाने वाली महिलाओं ने पुलिस पिकेट की दीवारों पर हाथ का पंजा छापकर स्लोगन "अबला नहीं है, हमारी देश की नारी; जब नारी में शक्ति होगी, तभी देश का विकास होगा; हर आंगन की शोभा है नारी" आदि लिखकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर बलुआ एसओ अतुल कुमार ने कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, विवेक पावर लाइन, एंबुलेंस सेवा, पुलिस आपातकालीन सेवा, अग्नि सेवा समन आदि कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बलुआ पुलिस के हर पुलिसकर्मी जहां भी जा रहे हैं, जिस भी गांव में जा रहे हैं, मिशन शक्ति के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान एसआई बिनोद सिंह, एसआई जलाउद्दीन, मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह, महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी, खुशबू रानी, विजय नाथ, वाहिद अली आदि उपस्थित रहे।



