मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news scooty collided with a speeding scorpio younger brother died sister s condition critical

Chandauli News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में स्कूटी को मारी टक्कर, छोटे भाई की मौत बहन की हालत गंभीर.

"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह ने बताया कि मामले में बिहार नंबर की स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जो नियमानुसार संभव होगा परिवार की मदद की जाएगी।"

chandauli

5:39 PM, Feb 20, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में स्कूटी को मारी टक्कर, छोटे भाई की मौत बहन की हालत गंभीर.
logo

स्कूटी टक्कर मारकर गड्ढे में पलटी बिहार नंबर की स्कॉर्पियो, टक्कर से क्षतिग्रस्त छात्रों की स्कूटी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय क्षेत्र में मंगलवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। रौना गांव निवासी दिव्यांश तिवारी (उम्र 15 वर्ष) और उनकी बहन वैष्णवी तिवारी (उम्र 16 वर्ष), जो दसवीं कक्षा के छात्र-छात्रा थे, इंग्लिश का दूसरा पेपर देने के बाद स्कूल से घर लौट रहे थे। दोनों भाई-बहन स्कूटी से सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान बिहार नंबर कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दिव्यांश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहन वैष्णवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल छात्रा को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Img

मृतक और घायल रौना निवासी सीआरपीएफ जवान धीरज तिवारी के पुत्र-पुत्री बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलते ही मुगलसराय पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हालात को नियंत्रित किया गया। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन को क्रेन की मदद से हटाया गया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

Img

घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। घटना के संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह ने बताया कि मामले में बिहार नंबर की स्कार्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि जो नियमानुसार संभव होगा परिवार की मदद की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.