मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news scooty hit by truck at padav intersection woman seriously injured truck driver in custody

Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, महिला गंभीर घायल, ट्रक चालक हिरासत में.

“चंदौली के पड़ाव चौराहे पर बुधवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। चौराहे पर तैनात टीएसआई ने तत्काल घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजवाया। पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया है।”

chandauli

10:21 AM, Aug 13, 2026

Share:

Chandauli News: पड़ाव चौराहे पर ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, महिला गंभीर घायल, ट्रक चालक हिरासत में.
logo

ट्रक से टक्कर के बाद घायल युवती को उठाकर ऑटो में रखते पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद टीएसआई कन्हैया राय ने सहकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजवाया। पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़कर चौकी पर खड़ा करा दिया।

Img

जानकारी के अनुसार मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के लेदुआपुर निवासी रंजना त्यागी (35) वाराणसी स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह अपने स्टाफ सौरभ सिंह के साथ स्कूटी से फील्ड कार्य के सिलसिले में रामनगर की ओर जा रही थीं। ट्रक पड़ाव चौराहे से रामनगर की तरफ मुड़ते समय चंधासी कोयला मंडी से कोयला लादकर हाईवे की ओर जा रहा था। इस दौरान स्कूटी ट्रक कि चपेट में आ गया।

विज्ञापन

Img

हादसे में ट्रक का अगला पहिया रंजना के बाएं पैर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर चीखने-चिल्लाने लगीं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। चौराहे पर तैनात टीएसआई कन्हैया राय ने तत्काल स्थिति संभाली और सहकर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सौरभ सिंह के साथ ऑटो से वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में स्कूटी पर पीछे बैठे सौरभ सिंह बाल-बाल बच गए। इधर, पुलिस ने ट्रक को चालक समेत कब्जे में लेकर चौकी पर पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.