Chandauli News: ब्लेजर बनाने की रंजिश में स्कूटी लूट, मुगलसराय पुलिस ने आरोपी दबोचा.
"मुग़लसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली गई है। फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।"
chandauli
6:49 PM, May 9, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने लूट की एक घटना का खुलासा करते हुए लूटी गई स्कूटी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ब्लेजर बनाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक रामपुर निवासी सुहेब अली ने मुगलसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 6 मई की रात ग्राम डांडी स्थित ‘घरवाला रंगवाला’ दुकान के पास समीर अहमद उर्फ बाबू और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोप है कि जान से मारने की धमकी देने के बाद उसकी स्कूटी छीनकर फरार हो गए थे।मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान 8 मई को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक लूटी गई स्कूटी के साथ एम्बीशन स्कूल डांडी के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर अहमद उर्फ बाबू पुत्र नेहालुद्दीन निवासी कटेसर थाना मुगलसराय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके कब्जे से स्कूटी संख्या UP16BP0872 बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि ब्लेजर बनाने की प्रतिस्पर्धा को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपने साथी चंदन पासवान के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली गई है। फरार दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।#ChandauliNews #Mughalsarai #CrimeNews #UPPolice #PurvanchalBhaskar,
