Chandauli News: घर में खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, लाखों का नुकसान.
" पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।"
chandauli
1:54 PM, Jan 14, 2026
Share:


मौके पर जांच पड़ताल करते मुगलसराय कोतवाल संतोष सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वेस्टर्न बाजार स्थित रस्तोगी गली में बीती रात करीब तीन बजे एक सनसनीखेज आगजनी की घटना सामने आई। आरोप है कि एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर घर में खड़ी स्कूटी में आग लगा दी, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान व मकान को भारी नुकसान पहुंचा। पीड़ित अजय कुमार के अनुसार, उनकी चाय की दुकान पर एक युवक नियमित रूप से चाय पीने आता था। कुछ दिन पूर्व उसका दुकान पर काम करने वाले एक लड़के से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह युवक लगातार धमकियां दे रहा था और घर में आग लगाने की चेतावनी भी दी थी, जिसकी सूचना पहले ही कस्बा पुलिस चौकी को दी जा चुकी थी।
बुधवार तड़के आरोपी ने अपने मंसूबों को अंजाम देते हुए घर के अंदर खड़ी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि चाय की दुकान और मकान को भी काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित के अनुसार आगजनी में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, रोहित नामक स्थानीय व्यक्ति ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।



