ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news scorpio and e rickshaw collide head on toto driver seriously injured

Chandauli News: स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, टोटो चालक गंभीर रूप से घायल.

"इस संबंध में सैदूपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार चालक विक्की शाह, अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है"

chandauli

8:37 PM, Dec 12, 2025

Share:

Chandauli News: स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर, टोटो चालक गंभीर रूप से घायल.
logo

टक्कर में क्षतिग्रस्त ई रिक्शा और स्कॉर्पियो गाड़ी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के चकिया–इलिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह बरहुआं गांव के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा (टोटो) चालक मेराज (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Img

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरौर गांव निवासी मेराज सुबह ई-रिक्शा लेकर सवारी लेने सैदूपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बरहुआं गांव के मोड़ के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी और लगभग 10 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मेराज के सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

Img

सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली अंतर्गत सैदूपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल को अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया और स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार चालक विक्की शाह, अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.