ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news scorpio entered mla sushil singh s convoy and hit three vehicles mla narrowly escaped

Chandauli News : विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल बाल बचे विधायक

चंदौली में नेशनल हाईवे-19 पर फुटिया गांव के पास सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक सफेद स्कॉर्पियो घुस गई। बेकाबू स्कॉर्पियो ने काफिले की एक फॉर्च्यूनर और दो स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे में सफेद स्कॉर्पियो का चालक घायल हो गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने ग्रामीणों की मदद से वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।”

chandauli

4:11 AM, Nov 24, 2026

Share:

Chandauli News : विधायक सुशील सिंह के काफिले में घुसी स्कॉर्पियो ने तीन गाड़ियों को मारी टक्कर, बाल बाल बचे विधायक
logo

हाईवे किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त वाहन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्रमें नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक सफेद स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियो ने काफिले में चल रही तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक फॉर्च्यूनर और दो स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि टक्कर मारने वाली सफेद स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Img

जानकारी के अनुसार विधायक सुशील सिंह बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फुटिया गांव के पास यूपी नंबर की सफेद स्कॉर्पियो उनके काफिले में घुस गई और पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और आगे चल रही एक अन्य स्कॉर्पियो तथा फॉर्च्यूनर को भी टक्कर मार दी। इस दौरान सफेद स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि विधायक सुशील सिंह की गाड़ी सुरक्षित रही। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनएचएआई की हेल्प टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सफेद स्कॉर्पियो में फंसे चालक और अन्य सवारों को बाहर निकाला गया। घटना में सफेद स्कॉर्पियो का चालक घायल हो गया, जिसे अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंचाया गया। विधायक के काफिले में शामिल किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

Img

बताया जा रहा है कि वाराणसी नंबर कि सफेद स्कॉर्पियो का चालक सैयदराजा थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव का निवासी है। विधायक सुशील सिंह ने बताया कि युवक कौन है और किस मंशा से उनके काफिले में घुसा, यह जांच का विषय है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से फोन पर बातचीत कर मामले की जांच और उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि काफिले में स्कॉर्पियो के घुसने के पीछे की वजह और चालक के नशे में होने के दावे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.