ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news social worker kamlesh khambe was honored by civic felicitation literary and cultural presentations

Sonbhadra News: समाजसेवी कमलेश खांबे का नागरिक अभिनंदन, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.

सोनभद्र में मंगलवार को शहीद स्थल करारी एवं सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से समाजसेवी कमलेश खांबे का नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह में उन्हें साहित्यिक कृति, नकद धनराशि और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। आयोजित काव्य संध्या में शायरों, कवियों और लोकगीत गायकों ने प्रस्तुतियां देकर गुरु नानक देव के संदेश को याद किया।

sonbhadra

6:45 PM, Nov 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: समाजसेवी कमलेश खांबे का नागरिक अभिनंदन, साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां.
logo

सोनभद्र में आयोजित समारोह के दौरान समाजसेवी कमलेश खांबे का माल्यार्पण कर नागरिक अभिनंदन करते आयोजक एवं गणमान्य लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

शहीद स्थल करारी सोनभद्र एवं सोन संगीत फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर समाजसेवी कमलेश खांबे का नागरिक अभिनंदन समारोहपूर्वक किया गया। इस दौरान आयोजित काव्य संध्या में साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। समारोह में समाजसेवी कमलेश खांबे को लेखनी, पुस्तिका, साहित्यिक कृति, नकद धनराशि एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही माल्यार्पण कर उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शहीद स्थल करारी के प्रमुख प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने किया, जबकि डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद मेमोरियल सोनभद्र के प्रमुख अशोक तिवारी ने अध्यक्षता की। काव्य संध्या में शायर विवेक चतुर्वेदी एवं विशेष अस्थाना ने अपनी नज्म और गजलों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सोन संगीत फाउंडेशन के प्रमुख सुशील मिश्रा ने लोकगीत प्रस्तुत किए, जबकि पृथ्वीराज चौहान फाउंडेशन सोनभद्र के प्रमुख धर्मेश चौहान ने देशभक्ति गीत सुनाकर माहौल में उत्साह भर दिया। दयानंद साहित्य संस्थान के दयानंद दयालू ने लोकभाषा की रचना प्रस्तुत की। वहीं साहित्य शोध संस्थान शाहगंज के सुनील चौचक ने हास्य रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर गुरु नानक देव के संदेश को याद करते हुए एक नूर ते सब जग उपज्या, कौन भले कौन मंदे का भाव प्रस्तुत किया गया। वक्ताओं और रचनाकारों ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए सबका मालिक एक के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जयशंकर त्रिपाठी, देवानंद पांडेय, राकेश दूबे एडवोकेट, गोपाल बंगाली, ऋषभ त्रिपाठी, ठाकुर कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह साहित्य, समाजसेवा और सांस्कृतिक एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.