Chandauli News: चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, चार नाबालिग भी हिरासत में.
“सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में शामिल चार नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान बेचने से मिले पांच हजार रुपये बरामद किए गए हैं।”
chandauli
1:48 AM, Sep 22, 2026
Share:


सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पकबाड़ी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर बिजली के तार, बोर्ड, मोटर और पंखा सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी संजय सेठ को गिरफ्तार करने के साथ घटना में शामिल चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार सकलडीहा निवासी शुभम आर्य ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर कमरों में रखा बिजली का तार, बोर्ड, मोटर और पंखा समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को सकलडीहा अनुसूचित बस्ती मोड़ के पास कार्रवाई करते हुए चार नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के दौरान चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी संजय सेठ को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान बेचने से प्राप्त पांच हजार रुपये नकद बरामद किए।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी संजय सेठ के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



