Chandauli News: नाबालिगों से चोरी कराकर बैटरी खरीदते थे कबाड़ी, पुलिस ने दो को दबोचा.
“चंदौली के सैयदराजा क्षेत्र में ट्रैक्टर-हार्वेस्टर से बैटरी चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की बैटरियां खरीदने वाले दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।”
chandauli
7:35 PM, Aug 12, 2026
Share:


सैयदराजा पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी, बरामद बैटरी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story by : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव में ट्रैक्टर और हार्वेस्टर से बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो कबाड़ियों को गिरफ्तार किया है। मामले में तीन बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे और दुकान से चोरी की पांच बैटरियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के मुताबिक फेसुड़ा निवासी देवेंद्र कुमार मौर्य के ट्रैक्टर से दो बैटरियां चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने तीन बाल अपचारियों को पकड़ा। पूछताछ में सामने आया कि वे ट्रैक्टर और हार्वेस्टर से बैटरियां चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर कबाड़ियों को बेचते थे।
विज्ञापन
बाल अपचारियों की निशानदेही पर पुलिस ने मिठाईलाल और रब्बूल को गिरफ्तार कर चोरी की पांच बैटरियां बरामद कीं। पुलिस के अनुसार दोनों कबाड़ियों ने अधिक मुनाफे के लालच में चोरी की बैटरियां खरीदने की बात स्वीकार की है। मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
