Chandauli News: जमीन विवादों पर सख्त हुए SDM, लंबे समय से जमे 13 लेखपालों का बदला कार्यक्षेत्र.
"सकलडीहा एसडीएम ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और भूमि संबंधी मामलों के लंबित रहने के कारण यह निर्णय लिया गया है।उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना या कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
7:47 PM, Jun 26, 2026
Share:


Ai फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण और राजस्व व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सकलडीहा के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 13 लेखपालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया है। कई लेखपालों को अतिरिक्त ग्रामों का प्रभार भी सौंपा गया है। लंबे समय से एक ही क्षेत्र में तैनात लेखपालों के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हलचल मच गई है।
सकलडीहा एसडीएम ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों और भूमि संबंधी मामलों के लंबित रहने के कारण यह निर्णय लिया गया है। स्थानांतरण के तहत रविप्रकाश, गगनदीप, शोभित गुप्ता, विनोद सोनकर, अनिल सोनकर, अनुभव जायसवाल, शशांक सिंह, विजय यादव, प्रियंका गुप्ता, विजय जायसवाल, पवन कुमार, राजकुमार और मुकेश सिंह के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नए गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेहतर कार्य करने वाले कुछ लेखपालों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सभी लेखपालों को तत्काल प्रभाव से नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि आदेश की अवहेलना या कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
