ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm gave instructions do door to door blo verification of voter list

Chandauli News: एसडीएम ने दिए निर्देश, मतदाता सूची का डोर-टू-डोर बीएलओ करे सत्यापन.

"सकलडीहा विकास खंड में कुल 104, धानापुर में 118 और चहनिया में कुल 108 बीएलओ विभिन्न गांवों में तैनात हैं। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी गई है। 19 अगस्त से लेकर 29 सितंबर तक मतदाता सूची में डबल और मृतक नामों को हटाया जाना है। इसके साथ ही नए मतदाता, जो 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं, उनका नाम जोड़ा जाना है"

chandauli

9:00 PM, Sep 3, 2025

Share:

Chandauli News: एसडीएम ने दिए निर्देश, मतदाता सूची का डोर-टू-डोर बीएलओ करे सत्यापन.
logo

मतदाता सूची को लेकर एसडीएम कुंदन राज कपूर बीएलओ को निर्देशित करते हुए.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। पंचायत चुनाव का शंखनाद अभी नहीं हुआ है, लेकिन मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारी विजय कुमार सिंह के साथ सकलडीहा विकास खंड के बीएलओ के साथ संयुक्त रूप से बैठक की। इस दौरान बीएलओं को मतदाता सूची को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। सकलडीहा विकास खंड में कुल 104, धानापुर में 118 और चहनिया में कुल 108 बीएलओ विभिन्न गांवों में तैनात हैं। राज्य चुनाव आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी गई है। 19 अगस्त से लेकर 29 सितंबर तक मतदाता सूची में डबल और मृतक नामों को हटाया जाना है। इसके साथ ही नए मतदाता, जो 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं, उनका नाम जोड़ा जाना है। इसके अतिरिक्त, एक परिवार के कई स्थानों पर नाम हैं, उन्हें एक गांव में चिन्हित किया जाना है। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि 29 सितंबर तक मतदाता सूची को पूर्ण रूप से तैयार करके तहसील मुख्यालय पर जमा करें। साथ ही, बिना राजनीति से प्रेरित होकर निष्पक्ष ढंग से नए मतदाताओं का नाम जोड़े। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.