ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm inspected balua ghat on dala chhath festival

Chandauli News: डाला छठ पर्व पर एसडीएम ने बलुआ घाट का किया निरीक्षण.

"क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने कहा कि छठ पूजा करने वाली श्रद्धालु महिलाओं की सुरक्षा को लेकर घाट पर पुलिस, एंटी रोमियो, महिला पुलिस सहित भारी मात्रा में फोर्स तैनात किया जाएगा ताकि हर गतिविधि पर हमेशा अपनी नज़र बनाए रखी जा सके"

chandauli

9:02 PM, Oct 24, 2025

Share:

Chandauli News: डाला छठ पर्व पर एसडीएम ने बलुआ घाट का किया निरीक्षण.
logo

बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट का निरीक्षण करते एसडीएम कुंदन राज कपूर, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी और खंड विकास अधिकारी राजेश नायक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। डाला छठ पूजा को लेकर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर शुक्रवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर, क्षेत्राधिकारी स्नेहा मिश्रा और खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल से घाट पर होने वाली पूजा के बारे में जानकारी ली। श्रद्धालुओं को घाट पर छठ पूजा में किसी प्रकार की परेशानियां न हो, इसके लिए चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए। डाला छठ पर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी ने गंगा नदी में लगे बैरिकेडिंग, प्रकाश के लिए लाइट, महिला चेंजिंग रूम, शौचालय और घाट के चारों तरफ साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण किया। 

वहीं गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने एसडीएम को बताया कि जिला पंचायत चंदौली की तरफ से घाट पर चौतरफा प्रकाश की व्यवस्था और खोया-पाया, पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से गंगा में बैरिकेडिंग, तथा पंचायती राज विभाग की तरफ से साफ-सफाई की व्यवस्था होती है। समिति के तरफ से वालेंटियर व प्राइवेट गोताखोर मौजूद रहेंगे। क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने कहा कि छठ पूजा करने वाली श्रद्धालु महिलाओं की सुरक्षा को लेकर घाट पर पुलिस, एंटी रोमियो, महिला पुलिस सहित भारी मात्रा में फोर्स तैनात किया जाएगा ताकि हर गतिविधि पर हमेशा अपनी नज़र बनाए रखी जा सके। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, एडीओ पंचायत अधिकारी राजेश सिंह, बलुआ थाना अध्यक्ष अतुल कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी अतुल यादव, एडीओ एसटी संतोष मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.