ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm inspected flood affected villages instructed officials to remain alert

Chandauli News : एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश.

“गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसडीएम सकलडीहा आकांक्षा सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए।”

chandauli

8:56 PM, Aug 20, 2026

Share:

Chandauli News : एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश.
logo

बलुआ घाट पर गंगा के बाढ़ में डूबा चेंजिंग रूम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उपजिलाधिकारी सकलडीहा आकांक्षा सिंह ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने टांडा, सरौली, मोहम्मदपुर, जमालपुर, शेरपुर सरैया सहित कई गांवों में पहुंचकर गंगा किनारे की स्थिति का जायजा लिया।

Img

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने गंगा किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को बाढ़ से निपटने के लिए लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट रहें और क्षेत्र में नियमित भ्रमण करते रहें, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन

Img

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ला, लेखपाल प्रवीण सिंह, बृजेश मिश्रा, अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.