मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm inspected wheat purchasing centres strict instructions on middlemen

Chandauli News: एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, बिचौलियों पर सख्ती के निर्देश.

"एसडीएम सकलडीहा कुंदन राज कपूर ने बताया कि शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2605 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। फिलहाल आवक कम है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बढ़ने की उम्मीद है।"

chandauli

7:07 PM, Apr 20, 2026

Share:

Chandauli News: एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, बिचौलियों पर सख्ती के निर्देश.
logo

गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते एसडीएम सकलडीहा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। किसानों से समय पर गेहूं खरीद सुनिश्चित कराने के लिए एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के विभिन्न क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर नियमित रूप से मौजूद रहकर पारदर्शी तरीके से खरीद प्रक्रिया पूरी कराएं।

निरीक्षण के दौरान कमालपुर, बभनियाव समेत अन्य केंद्रों पर स्टॉक, खरीद और टोकन रजिस्टर की जांच की गई। एसडीएम ने मौके पर किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं और स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी केंद्र पर बिचौलिया सक्रिय मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बताया कि शासन द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य 2605 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है और खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। फिलहाल आवक कम है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बढ़ने की उम्मीद है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.