ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm kundan raj kapoor honored on transfer said providing justice to the helpless is the true public service

Chandauli News: स्थानांतरण पर एसडीएम कुंदन राज कपूर का सम्मान, बोले- असहायों को न्याय दिलाना ही सच्ची लोकसेवा.

"कुंदन राज कपूर ने कहा कि असहाय, गरीब और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना ही एक लोकसेवक का सबसे बड़ा दायित्व और सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।"

chandauli

10:30 AM, Jul 15, 2026

Share:

Chandauli News: स्थानांतरण पर एसडीएम कुंदन राज कपूर का सम्मान, बोले- असहायों को न्याय दिलाना ही सच्ची लोकसेवा.
logo

विदाई समारोह कार्यक्रम में एसडीएम साहब कार्यकाल को लेकर उनकी खुबिया गिनाते वक्तागण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। वाराणसी जनपद में स्थानांतरण होने पर सकलडीहा के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर का मंगलवार को तहसील मुख्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अधिवक्ताओं, राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

Img

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कुंदन राज कपूर ने कहा कि असहाय, गरीब और पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना ही एक लोकसेवक का सबसे बड़ा दायित्व और सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। जनता का विश्वास ही किसी लोकसेवक की सबसे बड़ी पूंजी और सम्मान होता है।

विज्ञापन

Img

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि जनसेवा ही वास्तविक सम्मान का आधार है। तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, दिनेश चंद्र शुक्ल, लेखपाल संघ और अधिवक्ताओं की ओर से भी एसडीएम को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में राजस्व अधिकारी, अधिवक्ता, लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.