Chandauli News: एसडीएम कुंदन राज कपूर का वाराणसी तबादला, फरियादियों ने जताई मायूसी.
"स्थानांतरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कुंदन राज कपूर ने कहा कि चंदौली में कार्य करना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता रही और आगे भी जहां भी जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे।"
chandauli
10:09 AM, Jul 15, 2026
Share:


विदाई समारोह के दौरान नीवर्तमान एसडीएम कुंदन राज कपूर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। शासन द्वारा जारी पीसीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची में सकलडीहा के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर का तबादला वाराणसी जनपद कर दिया गया है। स्थानांतरण की सूचना मिलते ही तहसील क्षेत्र के फरियादियों और स्थानीय लोगों में मायूसी देखी गई। अपने कार्यकाल के दौरान कुंदन राज कपूर ने जनसुनवाई, राजस्व मामलों के निस्तारण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अलग पहचान बनाई।
करीब तीन वर्ष पहले चंदौली में पहली तैनाती के दौरान उन्होंने नौगढ़ तहसील में वनवासी और आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े मामलों पर काम किया। इसके बाद चकिया तहसील में अवैध अतिक्रमण और अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की। वर्तमान में सकलडीहा तहसील में रहते हुए उन्होंने सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने, जन समस्याओं के त्वरित समाधान और राजस्व व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कई पहल कीं।
विज्ञापन
स्थानांतरण पर प्रतिक्रिया देते हुए कुंदन राज कपूर ने कहा कि चंदौली में कार्य करना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता रही और आगे भी जहां भी जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे। वहीं, क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यकाल को यादगार बताते हुए बेहतर कार्यशैली की सराहना की।



