मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sdm reached the house of the deceased of kali mandir accident assured of assistance up to 5 lakh and widow pension

Chandauli News: काली मंदिर हादसे के मृतक के घर पहुंचे एसडीएम, ₹5 लाख तक की सहायता और विधवा पेंशन का दिलाया भरोसा.

"गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान काली मंदिर का शिखर ढह जाने से एपको कंपनी में कार्यरत 58 वर्षीय मजदूर बलदेव यादव की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।"

chandauli

10:58 PM, Jul 12, 2026

Share:

Chandauli News: काली मंदिर हादसे के मृतक के घर पहुंचे एसडीएम, ₹5 लाख तक की सहायता और विधवा पेंशन का दिलाया भरोसा.
logo

मृतक परिजनों से बात करते हैं एसडीएम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू नगर में काली मंदिर ध्वस्तीकरण के दौरान हुए हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर बलदेव यादव के परिजनों से रविवार को एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए शासन की ओर से हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

Img

एसडीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता (बीमा) योजना के तहत मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इसके अलावा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करीब दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी विमली देवी को विधवा पेंशन योजना से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Img

गौरतलब है कि शुक्रवार देर रात डीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान काली मंदिर का शिखर ढह जाने से एपको कंपनी में कार्यरत 58 वर्षीय मजदूर बलदेव यादव की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने घोषित सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.